SSP हरिद्वार के सख्त निर्देशन में पथरी पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिग अपह्रता को सकुशल बरामद, आरोपी दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग अपह्रता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पथरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया । थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत निवासी वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र 15 वर्ष) को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया है । इस संबंध में थाना पथरी पर मु0अ0सं0 129/2026 पंजीकृत कर मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर सक्रिय रूप से तलाश शुरू की गई तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया । पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिग अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी अरसिल पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम नसीपुर कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
अरसिल पुत्र जुल्फकार निवासी – ग्राम नसीपुर कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
उम्र – 23 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *