महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति लक्सर पुलिस की सख्त कार्रवाई नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | शिकायतकर्ता निवासी ग्राम मानपुर थाना भावनपुर, जनपद मेरठ (हाल निवासी भोगपुर, लक्सर) द्वारा कोतवाली लक्सर में सूचना दी गई कि आरोपी वंश पुत्र पप्पू निवासी ग्राम भोगपुर, लक्सर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर मु0अ0सं0 275/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। संभावित ठिकानों एवं आवागमन मार्गों पर लगातार नजर रखी गई । पुलिस की सघन पतारसी, सुरागरसी एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को रुड़की क्षेत्र से हिरासत में लिया गया तथा नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया । आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं |

*नाम पता आरोपित*
वंश पुत्र पप्पू निवासी – ग्राम भोगपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *