अपराध करने के बाद मा0न्यायालय में गैरहाजिर रहे तो होगी गिरफ्तारी हरिद्वार पुलिस ने अलग- अलग स्थानो से 07 वारन्टियो धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में वारन्टो की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग- 2 टीमे गठित कर आज दिनाँक 04-04-26 को फरार चल रहे वारंटी जिनकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही थी । परंतु वारंटी शातिर किस्म के हैं जो लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिन्हें गठित पुलिस टीमो द्वारा अलग-अलग स्थानो से सात (07) वारन्टीयों को हिरासत में लिया गया । वारंटियो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*वारण्टी का नाम पता-*
1-प्रदीप कश्यप उर्फ दीपा पुत्र स्व0 राजा राम निवासी गंगाजली कुंजगली कोतवाली हरिद्वार। संबंधित वाद संख्या-60/25 धारा 60 आब0अधि0
2-विक्की पुत्र दीपचन्द निवासी कुंजगली बाल्मिकी बस्ती खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार।
संबंधित Criminal case/2642/2015 धारा 147,323,504,506 भादवि
3- संदीप सैनी पुत्र गणेशी लाल निवासी इन्डस्ट्रीयल एरिया लोधा मण्डी न्यु बस्ती हरिद्वार।
संबंधित C.NO. 168/2025 धारा 138 NI ACT
4- अर्जुन पुत्र राजू निवासी बजरीवाला ठोकर नं0 10 कनखल हरिद्वार।
संबंधित मु0अ0स0 1019/2024 धारा 25/4 आयुध अधि0
5- प्रिंस पुत्र मनोज शर्मा निवासी झुग्गी झोपडी रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार।
संबंधित SST 19/23 धारा 374,376(3), भादवि व 3क/4(2), 5(1)/6 पोक्सो अधि0
6-अंकित पुत्र शंकर निवासी गंगा गिरी हवेली निवासी कोतवाली नगर हरिद्वार।
वाद संख्या 29/26 धारा 60 आब0अधि0
7-विक्रम गिरी पुत्र पवन गिरी निवासी गंगा गिरी की हवेली हरकी पैडी कोतवाली नगर हरिद्वार।
वाद संख्या 29/26 धारा 60 आब0अधि0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *