रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण व नो पार्किग वालो को यातायात पुलिस ने दी चेतावनी अनावश्यक अतिक्रमण व नो पार्किग पर पुलिस लेगी एक्शन ।

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2026 प्रारम्भ होने में महज 2 सप्ताह का समय शेष है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। चारधाम यात्रा के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे गंगोत्री यात्रा रूट के मुख्य पडाव उत्तरकाशी, ज्ञानसू, तांबाखानी, सब्जी मंडी, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड, गंगोरी आदि में रोड किनारे रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे वाहन खडे करने वालों को लाउड स्पीकर के माध्यम से हाईवे/रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण को तुरन्त हटाने की सख्त हिदायत के साथ वाहनों को निर्धारित पार्किग मे पार्क करने की चेतावनी दी गयी। सभी से सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।*

जनपद उत्तरकाशी पर्यटन व चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन भारी तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां बन जाती है, जिससे निजात पाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग तथा हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण के विरुद्ध जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। उत्तरकाशी सहित यात्रा रूट पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव/क़स्बा मे यह अभियान चलाया जायेगा। सभी समय से रोड किनारे अवैध अतिक्रमण, भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाकर व्यवस्थित यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अन्यथा पुलिस द्वारा रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे खडे वाहनों के खिलाफ चालानी व क्रेन से टो कार्रवाई के साथ अन्य कडे एक्शन लिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *