ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस कस रही नकेल शराब तस्करी करने वाले नेपाली को गुप्तकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नेपाली व्यक्ति के कब्जे से 28 हाफ मैक्डाॅवल शराब की बरामदगी की गई है। जिसके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मु.अ.सं. 9/2026 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त का विवरण- राजू सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी नेपाल राष्ट्र हाल निवास फाटा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *