रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘अभियान प्रहरी पड़ाव’ को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि को चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती के नेतृत्व में चौकी फाटा पुलिस द्वारा ग्राम खड़िया में एक सफल ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया गया । इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम कर आपसी सामंजस्य स्थापित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी मित्र और सहायक है। इसका उद्देश्य जनता के मन से पुलिस का भय दूर कर विश्वास पैदा करना है। ग्रामीणों को क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल और गोपनीय रूप से पुलिस को देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘गौरा शक्ति ऐप’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा और बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गई। वर्तमान में बढ़ते साइबर ठगी (Cyber Crime) के मामलों के प्रति लोगों को सचेत किया गया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए ‘नशामुक्त देवभूमि’ अभियान में अपना योगदान देने और ग्राम सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई । जनपद पुलिस का यह ‘प्रहरी पड़ाव’ अभियान भविष्य में भी अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर जारी रहेगा ।
अभियान प्रहरी पड़ाव’ के तहत फाटा पुलिस ने खड़िया गांव में आयोजित की ‘रात्रि चौपाल’ ग्रामीणों को किया सुरक्षा के प्रति जागरुक |
















Leave a Reply