झपटमारों पर पुलिस का एक्शन, दो मोबाइल स्नैचर दबोचे पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से छीना गया मोबाइल और बाइक की बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | वादी मुकदमा संजय मुखर्जी निवासी गाजियाबाद उ०प्र० द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए हैं । प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए सक्रिय की गई पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों ने तेज व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर बोट क्लब के पास रुड़की में एक अन्य मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठे सुमित व एक अन्य व्यक्ति को घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्नैचिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों माजिद व आसिफ को पकड़कर छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 108/ 26 धारा 304 (2) 3(5), 281, 125, 317(2) BNS दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है ।

*आरोपी का विवरण-*
1. माजिद पुत्र जुम्मन निवासी मिलाप नगर ढडेरा कोतवाली रुड़की
2. आसिफ पुत्र इरशाद निवासी ढंडेरा रुड़की

*बरामदगी का विवरण –*
01 मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *