रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आज दिनांक 03/04/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग, रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/हुड़दंग करने वाले कुल 39 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया, जिनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे होने के कारण MV एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया । पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर सामाजिक माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।















Leave a Reply