न्यायालय के आदेशानुसार कनखल पुलिस ने 02 वारण्टी को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में थाना कनखल पुलिस द्वारा 02 वारण्टीयों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता वारंटी*
1. विमल कुमार पुत्र स्व0 नन्द किशोर सागर निवासी फ्लैट न0 ए-3 राधे कृष्णा अपार्टमेन्ट निकट बंगाली अस्पताल थाना कनखल हरिद्वार उम्र 47 वर्ष
2. मोनू कुमार पुत्र राकेश निवासी रविदास मन्दिर जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 45 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *