हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करो पर कार्यवाही जारी एक शराब तस्कर को 38 टैट्रा पैक देशी शराब सहित धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपितों के विरूद्ध अभियान चलाकर दौराने छापेमारी कर एक शराब तस्कर आदित्य अग्रवाल S/O स्व0 धनश्याम R/O सुभाषनगर P.S ज्वालापुर हरिद्वार हाल पता सैन्ट मैरी स्कूल रेलवे रोड सुरेश का मकान P.S ज्वालापुर हरिद्वार को नगर पालिका कुडा मैदान सिक्ट टिबडी फाटक से दबोचकर आरोपित के कब्जे से कुल 38 ट्रेटा पैक देशी शराब की बरामदगी की गयी । आरोपी के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी-*
1- आदित्य अग्रवाल S/O स्व0 धनश्याम R/O सुभाषनगर PS ज्वालापुर हरिद्वार हाल पता सैन्ट मैरी स्कूल रेलवे रोड सुरेश का मकान P.S ज्वालापुर हरिद्वार।

*बरामदगी-*
कुल 38 ट्रेटा पैक देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *