रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में रात्रि को पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा एवं शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया ।
*घटनाओं का विवरण*
1. ग्राम गढ़मीरपुर आपसी विवाद में मारपीट कर रहे दो व्यक्तियों राहुल कुमार (20 वर्ष) व अंकित कुमार (25 वर्ष)
2. टिबड़ी कॉलोनी अपनी बहन के साथ मारपीट एवं झगड़ा करने पर अन्तरिक्ष (24 वर्ष)
3. अशोक वाटिका कॉलोनी मकान मालिक के साथ मारपीट करने परआशीष टंडन (35 वर्ष)
सभी आरोपियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।















Leave a Reply