रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वादी प्रभाकर कश्यप पुत्र सुरेश निवासी जियापोता थाना कनखल हरिद्वार के द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया कि ऑफिस अतमलपुर बौगला बहादराबाद से गैस सिलेण्डर, इन्वर्टर, ए0सी0, एलईडी व अन्य सामान को रात्री में घर के अन्दर से चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया था जिस पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0स0 72/26 पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद हरिद्वार द्वारा आरोपित की तलाश/गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किये गये । पथरी पुल पिकेट बहादराबाद पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि कुछ समय बाद बहादराबाद की तरफ से एक पिकअप नीले रंग का आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा हाथ देकर बैरियर पर रोकने का इशारा किया गया, जो हाथ देते ही चैकिंग हेतु रुक गया, वाहन में 1- उस्मान पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार 2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार 3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बैठे थे, वाहन की चैकिंग की गयी तो वाहन के पीछे रखे एसी स्टैबलाइजर, बैटरी( इंवर्टर की ), इंवर्टर व एक गैस सिलेण्डर मिला । जिसके संबंध मे पूछताछ की तो सभी के द्वारा एक बताया कि सर की रात को हमने नशे की हालत मे बोंगला अण्डरपास बहादराबाद मे एक ऑफिस से चोरी की थी, यह उसी चोरी का सामान है। आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1- उस्मान पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार।
3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी*
1-एक बैटरी लूमिनस प्रो कम्पनी
2- स्टेबलाइजर
3-एक सिलेण्डर
4- एक इन्वर्टर लूमिनस कम्पनी















Leave a Reply