अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की करवाई शीशम व नीम के पेड़ काटकर चोरी करने वाले 04 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ें |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी मौ0 अल्लाउद्दीन निवासी सुल्तानपुर लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 28/03/2026 की रात्रि को खेत से 02 शीशम व 01 नीम का पेड़ काटकर चोरी किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया । कोतवाली लक्सर द्वारा चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई । लक्सर पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के दौरान रात्रि में बेगम पुलिया के नीचे चक रोड पर एक ट्रक को रोककर चेकिंग की गई, वाहन में बैठे 04 संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना कबूल की वाहन से पेड़ काटने के औजार भी बरामद हुए । आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 280/26 वृक्ष संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. गुलफाम पुत्र सरीफ निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-32 वर्ष
2. अखलीम पुत्र सलीम निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरीद्वार उम्र-22 वर्ष
3. शाहरुख उर्फ ताडा पुत्र मंगता हसन निवासी वार्ड न0-1 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरीद्वार उम्र-24 वर्ष
4. मुर्तजा पुत्र मुस्तफा निवासी निकट पीएनबी बैंक सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-38 वर्ष

*बरामदगी**
नगद -24400 रुपये
आरा लकड़ी काटने का -01
कुल्हाड़ी – 01
ट्रक रजिस्ट्रेशन नम्बर UK08CA-3312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *