नशेड़ी चालक कांड मामले में पुलिस ने आरोपी चालक धरा नशे में में तेज रफ्तार कार चला रहा था आरोपी, टक्कर से एक व्यक्ति की हुई थी मौत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर |  चण्डीदेवी रोपवे हाईवे के पास कार I-20 के चालक ने तेजी,लापरवाही व नशे में चलाकर दो स्कूटी सवारो पर पीछे से टक्कर मार दी गई थी। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार प्रवेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिवारजनो द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर दिनांक 01-04-26 को मु0अ0सं0 38/26 धारा 281,125(ख),106(1) कार चालक UP15DR-8744 के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार चालक आयुष साहु को दिनांक 01-04-26 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई ।

*पकड़ा गया आरोपी*
आयुष साहु पुत्र अजय साहु निवासी 314 सदर नया बाजार मेरठ कैन्ट थाना सदर जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी –* दुर्घटना का कारण बना वाहन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *