नैनीताल | मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी परिसर के हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई । इस शुभ अवसर पर जनपद के पुलिस जवानों, स्थानीय जनता एवं पत्रकार बंधुओं के लिए प्रसाद वितरण/भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई । नैनीताल पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं । पूजा-अर्चना के दौरान हरकेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहतास, व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
SSP Nainital के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी के परिसर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण में दिखी जनभागीदारी |















Leave a Reply