जनपद रुद्रप्रयाग में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस का विशेष प्रातःकालीन चेकिंग अभियान ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में आज जनपद भर में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 05ः00 बजे से 09ः00 बजे तक जनपद के सभी 5 कोतवाली क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया ।

अभियान के मुख्य बिंदुः
• व्यापक चेकिंग – जनपद के सभी पांचों कोतवाली क्षेत्रों के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
• यातायात नियमों का अनुपालन – अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। इसमें ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट और दस्तावेजों की कमी वाले वाहनों के चालान किए गए।
• बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन – सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।
• सुरक्षा का भाव – इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव जागृत करना तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।
रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *