नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जनपद नैनीताल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज सायं *SP Crime/Traffic डॉ0 जगदीश चंद्र द्वारा बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर सख्त निर्देश जारी किए गए—
✔️ कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़भाड़ न होने देने हेतु पुलिस बल की तैनाती।
✔️हेलीपैड क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल एवं कार्यक्रम स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।
✔️ सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने, आवश्यक रूट डायवर्जन के निर्देश।
✔️वीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी व किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमों को तैयार रहने के निर्देश।
✔️ प्रभावी एक्सेस कंट्रोल एवं यातायात डाइवर्जन हेतु स्लाइडिंग बैरियर की उपयोगिता पर फोकस
✔️ सोशल मीडिया और मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध/अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश।
✔️ कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भलीभांति ब्रीफ करने तथा प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।
✔️संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चैकिंग प्वॉइंट्स को फिक्स करते हुए सघन चैकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों/सामानों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश।
✔️ BDS टीमों को एक्टिव करेंगे और DFMD के माध्यम से वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाएगी।
SP Crime/traffic डॉ0 जगदीश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह दान सिंह मेहता वाचक कार्यालय, स्टेनो द्वारा भौतिक रूप से तथा क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष पीआरओ आदि ने VC के माध्यम से प्रतिभाग किया ।















Leave a Reply