रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई । उ0नि0 हरीश गैरोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 1015/25 उ0गोवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित मुर्सलीन को लक्सर क्षेत्र से दबोचा । गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार रहकर अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी: ग्राम लादपुर कला, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार















Leave a Reply