अपराध पर प्रभावी अंकुश हेतु सघन चैकिंग अभियान जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक चैकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है । पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों को रोककर गहन पूछताछ की जा रही है । इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । आमजन द्वारा भी पुलिस को पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *