थाना बुग्गावाला पुलिस ने 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा |

बुग्गावाला | एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध कच्ची देशी शराब के धन्धेबाजों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध देशी/ कच्ची शराब/अवैध नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मोजाहिदपुर पुल से आरोपी राजेश पुत्र सतपाल को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । बरामदगी के आधार पर थाना बुग्गावाला पर आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया  ।

नाम पता आरोपी –
राजेश पुत्र सतपाल निवासी मुजाहिदपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार

विवरण बरामदगी- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *