पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद भर में चला सघन ‘संध्याकालीन पैदल गश्त व चेकिंग अभियान’ ।

रुद्रप्रयाग | जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में गत दिवस पूरे जनपद में ‘संध्याकालीन पैदल गश्त व चेकिंग अभियान’ चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जनपद की सभी पांचों कोतवाली क्षेत्रों—रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी एवं सोनप्रयाग में पुलिस बल द्वारा व्यस्ततम बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील चौराहों पर व्यापक स्तर पर भ्रमण कर सघन चेकिंग की गई। आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने हेतु जनपद के विभिन्न बैरियरों पर कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि नशे के अवैध व्यापार और तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों की धरपकड़ सुनिश्चित की जा सके । अभियान के दौरान देर शाम सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों, विशेषकर बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा ड्यूटी और चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रुद्रप्रयाग पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त जनपद के संकल्प के साथ निरंतर मुस्तैद है और आम जनता से भी यह अपेक्षा की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *