सेवानिवृत हुये साथी को उत्तरकाशी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई ।

उत्तरकाशी | पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुये गुल्मनायक भरत चन्द्र रमोला के सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन ज्ञानसू स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल मे विदाई समारोह आयोजन कर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई । सेवानिवृत समारोह में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत पुलिस अधिकारी को शॉल, मेमेटो, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर खुशहाल एवं स्वस्थ सेवानिवृत जीवन की शुभकामनाएं देते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये अहम योगदान की सराहना करते हुये बताया गया कि भविष्य में आपको पुलिस विभाग से सम्बन्धित कोई कार्य हो तो बिना किसी संकोच के साझा करें, आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा। इस दौरान साथी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सेवानिवृति की शुभकामनाएं दी गयी । समारोह में सेवानिवृत रमोला जी द्वारा अपने अनुभव व विचार भी साझा करते हुये सेवाकाल के दौरान साथी स्टॉफ से मिले सहयोग एवं अपनत्व हेतु आभार प्रकट किया गया । गुल्मनायक भरत चन्द्र रमोला मूलरुप से जनपद उत्तरकाशी, डुंडा रनाडी के निवासी हैं, वर्ष 1986 में वह आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुये थे, 1997 मे मुख्य आरक्षी, 2017 में उपनिरीक्षक(वि0श्रे0) तथा 2026 में गुल्मनायक के पद पर पदोन्नत हुये। उनके द्वारा 39वी, 40वीं वाहिनी पीएसी, एसटीएफ सहित जनपद पौडी गढवाल, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी में अपनी सेवाएं दी गई हैं। वर्तमान समय में वह पुलिस लाईन उत्तरकाशी में नियुक्त थे रमोला जी व्यवहार कुशल एवं शालीन स्वभाव के व्यक्ति हैं, अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे । विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, निरीक्षक  टीकम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक(अभिसूचना) राकेश बिष्ट, प्रधान लिपिक रणजीत नेगी अकांउटेंट सतीश गौड, आशुलिपिक कैलाश शाह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयवीर, परिवारजन, नाते रिश्तेदारों सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *