रुद्रप्रयाग | जनपद में जन-सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे विशेष ‘अभियान प्रहरी पड़ाव’ के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा निरन्तर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिवस रात्रि में को उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम रतूड़ा स्थित रामलीला ग्राउंड परिसर (पंचायत घर) में रात्रि चौपाल का सफल आयोजन किया गया । इस चौपाल में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाना और सामाजिक बुराइयों के प्रति जनमानस को सतर्क करना रहा। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सचेत किया गया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या प्रलोभन देने वाले संदेशों से सावधान रहें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें । नशा उन्मूलन की दिशा में पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नशे के दुष्प्रभावों से स्वयं और अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाएं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई । चौपाल के अन्त में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके ।
“अभियान प्रहरी पड़ाव” के तहत ग्राम रतूड़ा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल; ग्रामीणों को सुरक्षा एवं जागरुकता का दिया संदेश ।















Leave a Reply