ऊखीमठ | जनपद रुद्रप्रयाग में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शराब का परिवहन कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चैकिंग के दौरान स्कूटी (संख्या: UK14M4226) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देख स्कूटी सवार ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कट्टे से कुल 56 पव्वे अंग्रेजी शराब (48 पव्वे सोलमेट एवं 08 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की) बरामद किए गए । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यशवीर सिंह, निवासी ग्राम धरसाल, परकण्डी (कोतवाली ऊखीमठ) बताया। अभियुक्त द्वारा शराब परिवहन के सम्बन्ध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी सीज की गई है ।
ऊखीमठ पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई; स्कूटी सवार अभियुक्त गिरफ्तार, 56 पव्वे शराब बरामद ।















Leave a Reply