नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टीसीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार, जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई । इस दौरान उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व टीम ने एक महिला चंद्र किरण पत्नी पुरन चंद्र सागर, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । उक्त महिला के विरुद्ध *मु0FIR सं0- 32/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
📍 घटना दिनांक: 29/03/2026 (समय 16:51 बजे)
📍 सूचना समय: 18:19 बजे
📍 स्थान: लामाचौड़ तिराहा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
वारंटियों पर भी कसा शिकंजा*
मुखानी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाते हुए विगत 02 दिनों में 03 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया—
• पृथ्वीराज थापा एवं पप्पू हड्डी पुत्र महेंद्र सिंह थापा, निवासी उत्सव निवास
• मोहम्मद अशरफ अली पुत्र गुलाब नबी, निवासी चौसला फतेहपुर
• बृजेश कुमार पुत्र जगराम, निवासी चौपला चौराहा, मुखानी
सभी अभियुक्तों को अलग-अलग वादों में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
















Leave a Reply