यातायात पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी, उत्तरकाशी में 28 के चालान नशे की हालत में वाहन चलाते 1 मोटर साइकिल चालक गिरफ्तार, वाहन सीज ।

उत्तरकाशी । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी है । उपनिरीक्षक यातायातलक्ष्मण सिंह चुफाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा जनपद मुख्यालय में वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 28 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 मोटर साइकिल चालक को गिरफ्तार किया गया।* वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया । चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन चालकों व राहगीरों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, तीन सवारी, आदि यातायात नियमों की उपयोगितायें बताते हुये सभी से यातायात व सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। आगमी चारधाम यात्रा व सुगम यातायात प्रबन्धन हेतु स्थानीय व्यापारियों/कारोबारियों एवं लोगो को रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थल में पार्क करने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *