CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण ।

उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा-2026 के शुरु होने में अल्प समय को देखते हुये उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं, मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षात्मक कार्य समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा मार्ग पर चिन्हित भूस्खलन प्रभावी जोन, प्रमुख पड़ाव, पार्किंग, यात्री पंजीकरण केंद्र, पुलिस बैरिकेटिंग पॉइंट्स, संवेदनशील स्थानों पर यातायात प्रबंधन, यात्रा व्यवस्था व सुरक्षात्मक कार्यों समीक्षा की गयी । यात्रा रूट की पर्यटन पुलिस चौकियों पर पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, सफाई आदि जायजा लेकर तैयारियों/कार्यों का आंकलन किया गया । गंगोत्री हाईवे के तंग/नैरो पैच विशेषकर गंगनानी से झाला के मध्य यात्रा के दौरान सुगम तथा व्यवस्थित यातायात प्रबंधन हेतु ठोस योजना के साथ पार्किंग्स पर ट्रैफिक मैंनेजमेंट, प्रवेश व निकासी द्वार प्रभावी व्यवस्था की कार्ययोजना पर जोर दिया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल अशोक कश्यप, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *