रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर । कप्तान नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए रात चौकी सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत कृपाल नगर सिडकुल की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान से एक संदिग्ध को फर्जी नंबर प्लेट लगी मो0सा0 स्पलेण्डर, 10 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये गये 900 रूपए के साथ पकड़ा । पकड़े गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक वह सिडकुल से लेकर आया था। उक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल भी आरोपी को सप्लायर द्वारा ही दी गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए युवक व सप्लायर के खिलाफ मु0अ0सं0 93/26 धारा-336,340 B.N.S व धारा-8,21,60 N.D.P.S ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
सचिन कुमार पुत्र शिवलाल सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना-ठाकुरद्वारा जनपद मुरदाबाद उ0प्र0 हाल निवासी व्वाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग पर किरायेदार सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-18 वर्ष
*बरामदगी-*
1- कुल 10 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 1,00,000/- रू0)
2- एक मो0सा0 स्पलेण्डर फर्जी नम्बर प्लेट लगी
3- नगदी कुल 900 रू0
















Leave a Reply