बडकोट में यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, 15 के किये चालान शराब के नशे में वाहन चलाते 1 चालक गिरफ्तार, डम्पर सीज ।

उत्तरकाशी | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश तथा आमजन को यातायात नियमों एवं सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम द्वारा उपनिरीक्षक यातायात विरेन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बडकोट बाजार के आस-पास वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया | चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 15 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 डम्पर चालक को गिरफ्तार किया गया | डम्पर को सीज कर कोतवाली बडकोट दाखिल किया गया । चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, तीन सवारी, आदि यातायात नियमों की उपयोगितायें बताते हुये सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *