नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना काठगोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण:-*
पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास प्रथम पक्ष (सौरभ राणा व सोनू राणा) और द्वितीय पक्ष (गोपाल आर्या आदि) के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को रोकने के लिए काठगोदाम पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई । जब प्रथम पक्ष के लोग पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम में उपस्थित थे, तभी द्वितीय पक्ष के अभियुक्तगण अपने कुछ साथियों के साथ चौकी परिसर में आ धमके और वहां वाद-विवाद व झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद अभियुक्तगण नहीं माने और लगातार शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते रहे ।
*पुलिस कार्रवाई:*
संज्ञेय अपराध को रोकने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु *उपनिरीक्षक दिलीप कुमार व उनकी टीम* ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को धारा 172 (2) BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
*1.* गोपाल आर्या (31 वर्ष), पुत्र स्व. मदन लाल, निवासी- जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम।
*2.* सितेश आर्या (24 वर्ष), पुत्र श्री रघु कुमारा आर्या, निवासी- उपरोक्त।
*3.* अमन कुमार (19 वर्ष), पुत्र जोगेन्दर प्रसाद, निवासी- उपरोक्त।
नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ऐसे शरारती तत्वों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।














Leave a Reply