हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की सख़्त करवाई सिडकुल पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले 02 व्यक्तियों के हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सड़क पर हो-हल्ला एवं हुड़दंग किया जा रहा था, जिससे आमजन एवं राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया । सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु उनके द्वारा सहयोग न करने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. दुर्गेश कुमार पुत्र हृदयानंद पांडे, निवासी ग्राम गोरा पश्चिम, पोस्ट गोरा जयनगर, जिला देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी सलेमपुर विजय ग्रांट, होटल के पास, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
2. नारायण उपाध्याय पुत्र राधेश्याम उपाध्याय, निवासी नरचोछावा, थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर (उ.प्र.), हाल निवासी शनि देव मंदिर के पास, रोशनाबाद, सिडकुल, हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *