उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज, जनपद रुद्रप्रयाग सिद्धार्थ शाह द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।

रुद्रप्रयाग | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में जिला न्यायालय सभागार में ‘‘बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरुकता शिविर’’ का सफल आयोजन किया गया।​ इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज जनपद रुद्रप्रयाग सिद्धार्थ शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जहां उपस्थित जनता को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं अपने पदीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया ।

​मुख्य अतिथि द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस व होमगार्ड विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों व कार्मिकों को उनके दायित्व निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया –
1- ​निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऊखीमठ (जिला रुद्रप्रयाग)
2- ​मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, कोतवाली रुद्रप्रयाग
3- ​महिला मुख्य आरक्षी नीलम, कोर्ट मोहर्रिर, जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग
4- ​महिला आरक्षी सोनी राणा, यातायात कार्यालय रुद्रप्रयाग
5- होमार्ड्स देवेश कुमार, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय रुद्रप्रयाग
​माननीय न्यायमूर्ति ने सम्मानित होने वाले सभी कार्मिकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्य निष्ठा और सेवा भाव ही पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान है। इस सम्मान से विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह और समर्पण की भावना बढ़ेगी |

​इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग अशोक कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत डीएफओ रजत सुमन सहित जिला प्रशासन, न्यायिक सेवा के अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *