शराब के नशे में उत्पात मचाकर वाहन चालक से मारपीट और वाहन में तोडफोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार वाहन सीज |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
सायं करीब 07:00 बजे नरीमन तिराहे के पास कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई । यही नहीं, उक्त युवकों द्वारा चालक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक शांति को बाधित किया गया । सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति की जानकारी ली और घटना की फुटेज की जांच करने पर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया ।

*अभियुक्तों का विवरण:*
*1.* भाष्कर सिंह बिष्ट (उम्र 23 वर्ष), पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल।

*2.* हिमांशु कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल।

*पुलिस कार्रवाई:–*

घटना में संलिप्त उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर *उपनिरीक्षक श्री दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व टीम* द्वारा धारा 172 (2) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया है।

👉 *नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश*

“देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी है– शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना भारी पड़ेगा। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में किसी नागरिक के साथ अभद्रता करता है या यातायात बाधित करता है, तो उसके विरुद्ध न केवल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि भारी जुर्माना और जेल की सजा भी सुनिश्चित की जाएगी। नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *