माॅक ड्रिल एवं जनजागरुकता कार्यक्रम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मायापुर | अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार बीरबल सिंह महिला फायरकर्मी शीतल सैनी व काजल द्वारा रोशनाबाद स्थित गवर्नमेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग में उपस्थित छात्रों , शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को अग्निशमन दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी दी ।

* कॉलेज परिसर में स्थापित प्राथमिकता उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया गया।
* साथ ही घरों में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी व व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
* जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद छात्रों एवं शिक्षकों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया व आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत के उपाय भी साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *