सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2026 के सरल, सुगम तथा बेहतर संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों व व्यवस्थायें बनाने में जुटी है । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाईडिंग प्रभावी जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपयों का आंकलन किया गया। यात्रा मार्ग पर पडने वाले पुलिस बैरियर्स, यात्री पंजीकरण केद्र व पुलिस चौकियों, दोबाटा, खरादी, पालीगाड, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी आदि पर पुलिस जवानों के रुकने व ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत सुविधाओं/आवश्यकताओ का आंकलन किया गया। यात्रा रुट के संकरे स्थानों पर यातायात के सुरक्षित व सुचारु आवागमन हेतु ठोस रणनीति, वन वे ट्रैफिक प्लान तैयार किये जाने के साथ ही पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। यात्रा सम्बन्धी कमियों को समय से पूर्ण करने हेतु यात्रा से जुड़े अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पत्राचार करने के निर्देश दिये गये । उनके द्वारा माँ यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमट्ठ) में यमुना जी के दर्शन कर विधिवत पुजा-अर्चना की गयी।  निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाष चन्द्र, उ0नि0 यातायात विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी* मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *