रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी सिडकुल में मशीन पर काम करने वाली कुछ महिलाओं/ युवतियों ने थाना सिडकुल आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी के हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर उनमें से दो युवतियों जो वास्तव में नाबालिग थी के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कंपनी में काम पर रखने उपरोक्त महिलाओं को बुलाकर तलाशी लिवाने तथा अपने ऑफिस में ही उपरोक्त लड़कियों का दुपट्टा निकालकर और उनके गले में जबरदस्ती डालकर हाथ पैर बांध मारपीट और बेइज्जत करने के आरोप लगाए । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 113/ 2026 धारा10/09/115 ,(2)/127(2)/3()/336(2)/352/74/79/14/3 बनाम रजनीश शर्मा आदि दर्ज किया गया । विवेचक द्वारा मुकदमे के मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले। रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है । प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
प्लांट हेड रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर थाना जेवर जिला गौतम बुध नगर नोएडा हाल पता पीठ बाजार थाना बहादराबाद उम्र 42 वर्ष
















Leave a Reply