रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के अनुपालन में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र में बुक्कनपुर से लक्सर को जाने वाली सड़क से टिगरी को जाने वाली सड़क से मिलन पुत्र काले सिंह निवासी ग्राम बुककनपुर थाना पथरी हरिद्वार को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस के साथ पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*आरोपित का नाम पता*
मिलन पुत्र काले सिंह निवासी ग्राम बुककनपुर थाना पथरी हरिद्वार।
*बरामदगी*
01अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
















Leave a Reply