रूद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने आज कोतवाली ऊखीमठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और मेस की स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होने कोतवाली की लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत, उन्होंने कोतवाली प्रभारी को क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, यातायात प्रबन्धन हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए ।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया कोतवाली ऊखीमठ का औचक निरीक्षण, आगामी यात्रा सीजन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
















Leave a Reply