नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 4 अभियुक्तो के विरुद्ध मोरी पुलिस द्वारा की गयी गैंगस्टर की कार्रवाई ।

उत्तरकाशी | थाना मोरी पुलिस द्वारा अवैध नशे/चरस के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर अंतरराज्यीय गैंग के 3 अभियुक्तों सहित 4 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है । जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लागने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की धरपक्कड के साथ आपराधिक गतिविधयों में संलिप्त लोगों व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर गैंग लीडर सावेज सहित जावेद, शहनवाज आलम व जितेन्द्र कुमार के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया था । जिलाधिकारी उत्तरकाशी अनुमोदन के उपरान्त *पुलिस द्वारा उक्त चारों नशे के सौदागरों के विरुद्धथाना मोरी धारा- 2ख(ii) /3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम- 1986 (गैंगस्टर एक्ट), के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । उक्त चारों अभियुक्त संगठित रुप से नशे के अवैध कारोबार में लगातार लिप्त रहते थे। जो पहाड़ी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर तराई मे नशा तस्करी का अवैध धंधा करते थे। 4 अभियुक्तों मे 3 सदस्य अंतरराज्यीय गिरोह के हैं ।

*विवरण अभियुक्त-*
1- सावेज पुत्र शहजाद निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द, सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
2- जावेद पुत्र जनवर हुसैन निवासी ब्राह्नणवाला, निरंजनपुर पटेलनगर, देहरादून उम्र 36 वर्ष
3- शहनवाज आलम पुत्र अमीर आलम निवासी ग्राम सापंला खत्री थाना देवबन्द, सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
4- जितेन्द्र कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम डिग्गी ढस्का, ननौता, उत्तरप्रदेश उम्र 33 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *