रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया । चौकी प्रभारी नारसन उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नगला कोयल-नारसन चकरोड़ स्थित समाधि के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोचा । पूछताछ में आरोपी द्वारा लालचवश अपने ही गांव के एक घर में चोरी करना स्वीकार किया गया । आरोपी चोरी किए गए माल को पुरकाजी की ओर बेचने की फिराक में जा रहा था। आरोपी की निशानदेही एवं जामा तलाशी के दौरान चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
सादिक पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम नगला कोयल, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र लगभग 25 वर्ष)
*बरामदगी*
1. एक पीली धातु (सोने) की बाली
2. एक जोड़ी पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) के झुमके
3. तीन पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) की अंगूठियां
4. एक पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) का हार
5. एक पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) का मंगलसूत्र
6. एक जोड़ी सफेद धातु (चांदी) की पाजेब
7. एक जोड़ी सफेद धातु (चांदी) के बिछुवे
8. ₹2,530/- नकद
9. एक अल्ट्राटेक (UltraTech) के कट्टे में लगभग 15 किलोग्राम गेहूं
10. आधार कार्ड की छायाप्रति
















Leave a Reply