रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बार्डर इलाको मे संघन चैकिगं किये जाने हेतु आदेशित किया गया था । आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा बार्डर पर पुलिस टीम मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी के पास पुरकाजी बॉर्डर पर चैकिगं हेेतु नियुक्त किया गया था । पुलिस टीम द्वारा बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप के चालक ने बॉर्डर पर पुलिस की सख्त चेकिंग देखकर घबराहट में वाहन को तेजी से खेतों की ओर जाने वाले चकरोड़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया । पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए और मुखबिर की सटिक सूचना पर बिना एक पल गँवाए वाहन का पीछा किया और महज 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर महिंद्रा पिकअप को धर दबोचा । वाहन का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 04 जिंदा गोवंश (गायें) अत्यंत दयनीय अवस्था में, क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले । पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में कबूला कि वे इन गायों को यूपी के जोहड़ी (बागपत) से लेकर आए थे और पुलिस की आँखों में धूल झोंककर बॉर्डर पार करते हुए मंगलौर में लाना बताया गया है, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बेजुबान जानवरों को क्रूरता से बचाया गया ।
*नाम पता आरोपित*
1- आबिद पुत्र नसीम, निवासी: ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत।
2- सोनू शर्मा, निवासी: ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत।
*बरामदगी का विवरण:*
01 महिंद्रा पिकअप वाहन
04 जिंदा गोवंश (गायें),















Leave a Reply