नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित शिविरों रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पू0मा0 विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा एवं मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में संचालित कैंपों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । उन्होंने शिविरों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | शिविर स्थलों पर सुरक्षा एवं अनुशास बनाए रखने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए । इस दौरान दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, अधिकारी/कर्मचारीगण, जीआरपी/रेलवे पुलिस आदि उपस्थित रहें ।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में लगे शिविरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा बलों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |
















Leave a Reply