रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के मालखाना, भोजनालय, बैरक एवं संपूर्ण परिसर का गहनता से निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा शस्त्रों का अभ्यास किया गया तथा शस्त्रों की स्थिति की जांच भी कराई गई । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) से संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । मालखाना में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।
















Leave a Reply