रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के निर्देशन में व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा वारण्टी सलीम खान पुत्र पीरु अब्दुल, निवासी बकरा मार्केट, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को उसके वर्तमान निवास स्थान मोहल्ला अहबावनगर, ज्वालापुर से दबिश देकर हिरा में लिया गया ।
वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता वारंटी*
सलीम खान पुत्र पीरु अब्दुल
निवासी – बकरा मार्केट, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार
*केस संख्या*- 244/2023, जुआ अधिनियम
















Leave a Reply