उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस की ऑपरेशन स्माइल/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम द्वारा गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चों की तलाशी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, वहीं दूसरी ओर समाज को मानव तस्करी, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति सजग किया जा रहा है । कोतवाली बड़कोट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा भाटिया में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ऑपरेशन स्माइल/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों एवं कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे उपस्थित नागरिकों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन *डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930* की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्रदत्त की गयी ।
ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी, महिला व बाल अपराधों के प्रति किया गया सजग ।
















Leave a Reply