चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम ने हरदेव सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 38 वर्ष को 105 पाउच अवैध* कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में *FIR NO-16/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त –*
हरदेव सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 38 वर्ष

*बरामदगी –*
105 पाउच अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *