छमाही निरीक्षण करने थाना बुग्गावाला पहुंचे एसपी देहात विवेचकों को गुणवत्ता के साथ पेंडिंग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए गए |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा थाना बुग्गावाला अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण में थाना कार्यालय, सरकारी संपत्ति का रखरखाव, थाना मालखाना, महिला डेस्क, थाना परिसर की साफ सफाई, आदि अनेक पहलू का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला भी उपस्थित रहे,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाने की साफ सफाई, मलखाने के रख रखाओ, असलहों की साफ सफाई, रिकॉर्ड के रख रखाओ पर की प्रशंसा की गई साथ ही साथ ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा की गई, थाने पर नियुक्त विवेचकों को गुणवत्ता के साथ पेंडिंग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए । थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण को नए कानून के संबंध में क्राइम किट व फिंगरप्रिंट अपराध के घटना स्थल पर प्रयोग व नारकोटिक किट के प्रयोग करने के बारे में कार्यशाला कर जानकारी दी गई व समस्याएं सुनी एवं उनका निस्तारण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *