रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रानीपुर पुलिस द्वारा रविवार को क्षेत्रान्तर्गत संजयनगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर व औद्योगिक क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया । कुल 40 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 16 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ₹1,60,000 के कोर्ट चालान किए गए | पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया । रानीपुर पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके ।














Leave a Reply