उत्तरकाशी | मुख्य अग्निशमन अधिकारी उत्तरकाशी/टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार द्वारा फायर स्टेशन उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अग्निशमन वाहन एवं आपदा उपकरणों की कार्यशीलता, स्टेशन परिसर, वाचरूम, FS कार्यालय, स्टोर, बैरक व अभिलेखों को चैक किया गया । फायर कर्मियों को फायर/रेस्क्यू उपकरणों के नियमित अभ्यास, सभी संसाधनों को हमेशा तैयारी अवस्था में रखने तथा आपातकालीन घटनाओं के दौरान अनिवार्य रूप से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) के उपयोग के निर्देश दिए गए । आगामी फायर सीजन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । फायर कर्मियों का सम्मेलन लेकर समस्याओ को सुना गया ।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया फायर स्टेशन उत्तरकाशी का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण |















Leave a Reply