चैकिंग के दौरान नशा तस्कर आया पुलिस की गिरफ्त में तस्कर के कब्जे से 18.98 ग्राम स्मैक बरामद, बाजार कीमत छहः लाख के करीब |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | माद्क पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने दौराने चैकिंग नहर पटरी गुजरों के डेरे के पास बहादराबाद से रमाकांत नाम के संदिग्ध को 18.98 ग्राम (बाजारी कीमत लगभग छह लाख रुपये) स्मैक के साथ दबोचा। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद पर मु०अ०सं० 63/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। आरोपी को नियमानुसार आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पकड़ा गया आरोपित-*
रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवास पावन धाम कॉलोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु०अ०सं० 82/2025 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कनखल

*बरामद माल-*
अवैध स्मैक 18.98 ग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *